Government Post Graduate College
  मुसाफिरखाना, अमेठी (उ० प्र०) 227813,      
सम्बद्ध: डॉ० राममनोहर लोहिया अवध वि०वि० फैजाबाद

Facilities

1- पुस्तकालय:
  महाविद्यालय में 7962 विषयक-पुस्तके है, इसके अलावा पुस्तकालय में पत्रिकाए जैसे विज्ञान प्रगति, मैथमेटिक्स टुडे, फिजिक्स टुडे, केमिस्ट्री टुडे और दैनिक समाचार पत्र भी उपलब्ध है। पुस्तकालय के माध्यम से प्रत्येक छात्र/छात्रा को प्रवेश के बाद अपना कार्ड दिखाकर 3-पुस्तक प्राप्त कर सकते है।
2- प्रयोगशाला:
  महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एंव वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला पूर्णतया सुसज्जित है।
3- कम्प्यूटर:
  महाविद्यालय के कम्प्यूटर लैब में सभी छात्र/छात्राओ को सुयोग्य शिक्षको द्वारा कम्प्यूटर शिक्षा दी जाती है। महाविद्यालय में हाई-स्पीड इन्टरनेट सुबिधा भी उपलब्ध है।
4- क्रीड़ा परिषद्:
  महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद् को ओर से विभिन्न खेलों एथलीट, हाकी, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी आदि की सुबिधा प्रदान की जाती है।
5- रोजर्स रेंजर:
  महाविद्यालय में रोजर्स रेंजर की भी एक इकाई उपलब्ध है।
6- राष्ट्रीय सेवा योजना:
  राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त क्रियाकलापों को निर्धारित करने के लिए प्राचार्य द्वारा एक सलाहकार समिति का गठन किया जाता है। प्राचार्य समिति के अध्यक्ष एंव कार्यक्रम अधिकारी इसके सचिव होते है।

120 घंटे प्रथम वर्ष में 120 घंटे द्रितीय वर्ष में तथा सप्तदिवसीय विशेष शिविर में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को 2 वर्ष की अविछिन्न सदस्यता अवधि पूरी करने पर प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना में 'फर्स्ट कम फर्स्ट' के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित संख्यानुसार छात्र-छात्राओं का चयन सलाहकार समिति द्वारा किया जाता है।
7- सांस्कृतिक कार्यक्रम:
  15 अगस्त तथा 26 जनवरी के अतिरिक्त महाविद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है।
8- पत्रिका:
  प्रत्येक सत्र में महाविद्यालय की पत्रिका 'अभिव्यक्ति' प्रकाशित होती है।
9- छात्रवृत्ति:
  महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गयी है।
10- प्रतियोगिता:
  महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं (निबन्ध, भाषण, मेहंदी, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी इत्यादि) की व्यवस्था की गयी है।